उत्तराखंड में यहाँ गुलदार ने दो लोगों पर किया हमला

 

शहर के गडोली में एक बच्ची तथा गगवाडस्यूं के तमलाग गांव एक व्यक्ति को गुलदार ने किया घायल घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

 

 

 

पौड़ी में देर शाम को गुलदार के हमले में जहां शहर के गडोली गांव गुलदार द्वारा एक बच्ची को घायल किए जाने की घटना सामने आई है। तो वही गगवाडस्यूं पट्टी के तमलाग गांव से एक 40 वर्षीय व्यक्ति को भी गुलदार द्वारा घायल किए जाने की घटना घटित हुई है।

 

 

 

 

 

परिजनों तथा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जहां गडोली स्थित एक घर में एक 10 वर्षीय बच्ची आरुषि अपने 8 वर्षीय भाई के साथ चौक में खेल रही थी तभी घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया गनीमत यह रही कि पास में घर का पालतू कुत्ता भी मौजूद था। जोकि गुलदार के बच्ची पर चिपकने पर वह भी गुलदार पर झपट पड़ा। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हो हल्ला करने पर गुलदार भाग गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

जहां से स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों द्वारा घायल बालिका को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर तमलाग गांव में भी घर के चौक में अपनी बकरी को खोल रहे एक व्यक्ति विकास लाल पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हल्ला मचा गुलदार को वहां से भगा दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायल को जिला अस्पताल लाया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

वन विभाग पौडी नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन सिंह नेगी ने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है कहा कि वन विभाग की ओर से घायलों को मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है तो वही आवश्यकतानुसार गांव में वन कर्मियों द्वारा सुरक्षा के लिहाज से गस्त भी लगाई जाएगी।