अल्मोड़ा में फंड सौपी फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का हुआ शुभारंम

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा शहर के जिला पंचायत में फंड सौपी फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।मनोज वर्मा जिला कोषाध्यक्ष भा. ज. पा अध्यक्ष नन्दा देवी मंदिर समिति और गीता मेहरा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, सामाजिक कार्यकर्ता ने संयुक्त रूप से कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। 

इस फंड सौपी फाइनेंशियल सर्विसेज के अल्मोड़ा शहर में खुलने से आम नागरिकों को जो कि बैंक जाने में संकोच करते है, उन्हें इसके प्रतिनिधियों द्वारा भवन, दुकान, गाड़ी, व्यक्तिगत और व्यापार हेतु बैंक के ही ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

वहीं कार्यालय के खुलने से जो आम बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में है उन्हें सुविधानुसार रोजगार दिया जाएगा। उक्त कार्यालय की यह शाखा कुमाऊं में पहली एवम उत्तराखंड में इनकी 6 शाखा वर्तमान में कार्यरत है और सातवीं शाखा अल्मोड़ा में खुल गई है। स्थनीय लोगों से निवेदन है कि उक्त कार्यालय का लाभ शीघ्र से शीघ्र लें। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

इस अवसर पर कम्पनी के C.E.O श्री रजनीश शर्मा, डायरेक्टर श्री विजय रौतेला जी एवम शाखा प्रबन्धक अभिनव मेहरा  के साथ ही  केदार बिष्ट कार्यवाहक R.SS जागेश्वर, गोविंद सिंह मेहरा, गिरधारी बिष्ट, मीना भैसोड़ा, सुचिता बिष्ट, देवेंद्र भंडारी, अरुणा मेहरा, दीपक सिंह गैड़ा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *