अल्मोड़ा में जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रेन अभियान‘‘ के तहत संयुक्त सचिव का होगा जनपद भ्रमण

अल्मोड़ा, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान ‘‘कैच द रेन अभियान‘‘ के तहत संयुक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार राजेश सिंह तथा तकनीकी अधिकारी, केन्द्रीय भूजल बोर्ड इबादुर रहमान का जनपद भ्रमण कार्यक्रम

 

 

 

 

दिनांक 30 मई, 2023 से 02 जून, 2023 तक प्रस्तावित है। उक्त के सन्दर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक कल दिनांक 30.मई, 2023 को अपरान्ह 02ः00 बजे से विकास भवन में आहुत की गयी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

उन्होंने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा ‘‘कैच द रेन‘‘ अभियान की समीक्षा एवं जनपद अन्तर्गत जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्यों तथा अमृत सरोवर इत्यादि का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें दिनॉंक 31 मई को 10ः30 बजे से जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की जायेगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

अपरान्ह् 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक विकासखण्ड हवालबाग में क्षेत्र भ्रमण कर अमृत सरोवर एवं जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। दिनॉंक 01 जून को 09ः30 बजे रानीखेत क्षेत्र का भ्रमण किया जायेगा जिसमें जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। सांय 04ः00 बजे से जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की जायेगी। दिनॉंक 02 जून को प्रातः 10ः00 बजे पंतनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।