उत्तराखंड जब यहाँ खेत में मिला महिला का शव फैली सनसनी

 

 

बाजपुर में महिला का खेत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला के शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

 

 

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरी निवासी एक महिला रविवार सुबह से अपने घर से लापता थी, महिला के परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। वही सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला सावित्री देवी का शव ग्राम कनोरा में ईदगाह के समीप खेत में पड़ा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

खेत में महिला के शव की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह, बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक और एसओजी टीम को मौके पर बुलवाया। जहा पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि एक महिला का अर्धनग्न शव खेत में मिला है। जिसके खुलासे के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या का मामला सामने आ रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला की मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।