कैलाश व ओम पर्वत की यात्रा को प्राइवेट लोगों को सौंपना चिंताजनक- हरीश रावत

0
ख़बर शेयर करें -

कैलाश ओम पर्वत यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्य्म चिंता व्यक्त की है उन्होंने ये कहा

KMVN
एक बहुत #चिंताजनक समाचार पढ़ने को मिला। राज्य सरकार, ओम पर्वत, कैलाश और उस क्षेत्र की यात्राओं को प्राइवेट लोगों को सौंपने जा रही है।

 

कुमाऊं मंडल विकास निगम से उसका संचालन लेकर उसे प्राइवेट लोगों को दिया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम को बंद करना। पहले कुमाऊँ मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की यात्रा संचालन करता था। “था” शब्द इसलिए इस्तेमाल कर रहा हूं, क्योंकि सरकार का इरादा मुझे लगता है कि पिथौरागढ़ से होकर के जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को संचालित करने का नहीं है

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

तो फिर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पास रह ही क्या जाएगा! 1-2 और ट्रैकिंग रूट्स हैं उनको भी कुमाऊँ मंडल विकास निगम से लेकर के प्राइवेट हाथों को दे दीजिए और जिस समय इन संगठनों को और दायित्व/काम देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

जिस काम को वो वर्षों से कर रहे हैं उस काम को छीनने का कोई औचित्य नहीं है! मुख्यमंत्री जी को चाहिए कि इस पर पुनर्विचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *