उत्तराखंड :मैकेनिक के पास कार ठीक करने के लिए दे रहे है तो हो जाये सतर्क,यहां हुई चौकाने वाली घटना जिसे सुन हर कोई है हैरान

अगर आप भी मैकेनिक के पास अपनी गाड़ी सर्विसिंग के लिए देने जा रहे हैं तो इस खबर को जरा ध्‍यान से पढ़ लीजिए। इसे लेकर उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में एक अजीब घटना सामने आई है। 

•मुकदमा दर्ज कर आरोपित को किया गिरफ्तार 

हुआ यूं कि एक व्यक्ति ने मैकेनिक के पास कार ठीक करने के लिए दी तो वह कार लेकर ही भाग गया। जब व्यक्ति ने कार वापस मांगनी चाही तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में नेहरू कालोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

•वाहन को ठीक करने बाद फरार हो गया मैकेनिक 

थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने तहरीर दी कि उसने मैकेनिक मोहम्मद इनाम के पास उसकी कार ठीक करने के लिए दी थी। मोहम्मद इनाम वाहन को ठीक करने बाद फरार हो गया। 

•गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी 

कार मांगने पर आरोपित ने गाली गलौज की और उन्‍हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में उसके खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मोहम्मद इनाम निवासी दोघट जिला बागपत वर्तमान निवासी लेन नंबर 4 आजाद नगर को बागपत से गिरफ्तार कर लिया।