Big Breking यहाँ सड़क दुर्घटना में हुई दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर क्षेत्र से दो युवक बाइक पर सवार होकर रामनगर से होते हुए कोटाबाग किसी काम से जा रहे थे इसी बीच बैलपडाब के समीप किसी अज्ञात वाहन चालक ने इन दोनों युवकों की बाइक पर टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

 

इस घटना के संबंध में एक मृतक के रिश्तेदार जहीर ने बताया कि इस दुर्घटना में उसका रिश्तेदार असद निवासी जसपुर एवं काशीपुर निवासी शाहिद रजा बाइक से कोटाबाग के लिए निकले थे इसी बीच उनकी बाइक पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने बैलपडाब क्षेत्र में टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है ।

 

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है तथा पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Advertisement