आवारा कुत्तों के खौफ से आतंकित है शहर के लोग, बच्चे हो रहे शिकार

अल्मोड़ा में नगर के‌ लोग बंदरों के आतंक से पहले से ही परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर अब आवारा कुत्तों ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है 

हिंसक हो रहें आवारा कुत्तें 

आवारा कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला करने की खबरें भी सामने आ रही है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं रात के समय गली-मोहल्लों में कुत्तों के झुंडों के बीच अकेले आवाजाही करना खतरनाक बना हुआ है। नगर के आसपास के हिस्सों में ये कई बकरियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। शाम होते ही इनके आतंक से लोग अकेले आवाजाही में भी डरने लगे हैं तो दिन में बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी डर रहें हैं। जिस पर लोगों ने इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

 

Advertisement