यहां मंदिर के भीतर घुसा तेंदुए का बच्चा, पिंजरे में किया कैद

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। हवालबाग के पाखुड़ा गांव में तेंदुए का बच्चा मंदिर की धर्मशाला में घुस गया। पूजा के लिए मंदिर पहुंचे पूर्व सैनिक को देख तेंदुए का बच्चा गुर्राया, तब इस घटना का पता चला। पूर्व सैनिक की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद किया। 

पूरे गांव में रहा दहशत भरा माहौल 

मंगलवार सुबह पाखुड़ा गांव के पूर्व सैनिक अनिल गांव के पास मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने मंदिर के भीतर प्रवेश किया तो वहां बनी धर्मशाला में पहले से मौजूद तेंदुए के बच्चे ने गुर्राना शुरू कर दिया। डर से पूर्व सैनिक गांव लौटे और उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

ग्रामीणों ने धर्मशाला के भीतर तेंदुए के बच्चे की सूचना वन विभाग तक पहुंचाई। तत्परता दिखाते हुए वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए के बच्चे को पिंजरे में कैद किया। इस दौरान ग्रामीण दहशत में रहे। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि उसकी उम्र करीब छह माह है जिसे जंगल में छोड़ दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *