Big Brekingवित्त एवं शहरी विकास मंत्री द्वारा की गई मारपीट का मामले ने पकड़ा तूल अब थाने का हुआ घिराव

ऋषिकेश में सरेआम वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही पुलिसकर्मी द्वारा एक व्यक्ति से की गई मारपीट का मामला थाने पहुंच गया है ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने व्यक्ति सुरेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया है

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही व्यक्ति सुरेंद्र सिंह नेगी के समर्थक और कांग्रेस के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थाने पहुंचे सभी समर्थक सुरेंद्र सिंह नेगी रिहाई की मांग कर रहे हैं सुरेंद्र सिंह नेगी के समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सुरेंद्र सिंह नेगी को बुरी तरह मारा पीटा जा रहा है जबकि सुरेंद्र सिंह नेगी की तरफ से कोई भी हमला कैबिनेट मंत्री के ऊपर नहीं किया गया है

 

 

 

 

 

 

 

 

सुरेंद्र सिंह नेगी के समर्थक पुलिस से सुरेंद्र सिंह नेगी को सामने लाने की भी मांग कर रहे हैं____ वही कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा मांगते हुए कहा है कि मंत्री जी को गुस्सा बहुत आता है और यह पहला मौका नहीं है जब कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस तरह की हरकत की हो इससे पहले भी अपनी पार्टी के नेताओं और जिला पंचायत अध्यक्ष और बाकी नेताओं के साथ भी ऐसा व्यवहार कर चुके हैं ऐसे में उन्हें पद पर बने रहने का कोई हक नहीं___

 

 

Advertisement