अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही, 3 पेटी अवैध शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा  रचिता जुयाल,  द्वारा समस्त सीओ,थानाध्यक्षों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। 

          थाना धौलछीना पुलिस द्वारा आज दिनांक 1 मई को चेकिंग के दौरान मंगलता पुल के पास वाहन संख्या UK01TA 0228 को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक अर्जुन सिंह उर्फ अज्जू के कब्जे से 03 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, शराब तस्करी करा रहे अभियुक्त पृथ्वीराज उर्फ प्रयाग निवासी लोईटा भैसियाछाना धौलछीना के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

      मामले में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि वाहन चालक अर्जुन सिंह उर्फ अज्जू पैसों के लालच में तस्कर पृथ्वीराज उर्फ प्रयाग निवासी लोईटा भैसियाछाना धौलछीना की शराब सेराघाट से कनारीछीना की ओर ले जा रहा था,तस्कर का उद्देश्य अवैध शराब को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करना था। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त-

अर्जुन सिंह उर्फ अज्जू पुत्र नारायण सिंह निवासी भैसियाछाना थाना धौलछीना अल्मोड़ा

बरामदगी-3 पेटी अवैध देशी शराब

यह पुलिस टीम रही शामिल 

1-थानाध्यक्ष सुशील कुमार, थाना धौलछीना

2-कानि0 प्रेम कुमार, थाना-धौलछीना  

3-कानि0 धनी राम, थाना-धौलछीना

Advertisement