अल्मोड़ा सल्ट पुलिस ने 3 बोतल और 96 पव्वे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

थाना सल्ट पुलिस ने कल शुक्रवार 28 अप्रैल को चेकिंग के दौरान स्याहीलैण मैठानी तिराहा सल्ट पर एक व्यक्ति रमेश चंद्र के कब्जे से 3 बोतल अंग्रेजी व 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब को अपने गांव में ऊंचे दामों में बेचकर अधिक पैसा कमाने के लिए लेकर जा रहा रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त

   रमेश चंद्र, उम्र 42 वर्ष पुत्र गोविन्द बल्लभ निवासी ग्राम डढरिया, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा    

बरामदगी- 03 बोतल अंग्रेजी व 96 पव्वे देशी शराब

कीमत- ₹9000/- 

यह पुलिस पुलिस टीम रही शामिल 

1-हे0कानि0 सुरेश चंद्र, थाना सल्ट 

2-हे0कानि0 संजू कुमार, थाना सल्ट 

3-कानि0 मो0 मंसूर, थाना सल्ट

Advertisement