भाजपा किसान मोर्चा के हरीश परगाई बने अल्मोड़ा जिला के प्रदेश प्रभारी

अल्मोड़ा।अल्मोड़ा उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर द्वारा हरीश परगाई को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अल्मोड़ा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
हरीश परगाई को जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी जिला महामंत्री हरीश बिष्ट जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट मोर्चा के गोविंद बिष्ट कोषाध्यक्ष जिला मंत्री बंशीधर जोशी इत्यादि लोगों ने शुभकामनाएं दी
वही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अल्मोड़ा की एक दिवसीय परिचयात्मक बैठक भारतीय जनता पार्टी के पाताल देवी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी द्वारा की गई तथा संचालन जिला महामंत्री हरीश बिष्ट द्वारा की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी किसान मोर्चा हरीश पर गई जी विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे बैठक में जिले के निम्न पदाधिकारी जिला संयोजक मदन बिष्ट कोषाध्यक्ष गोविंद बिष्ट जिला मंत्री बंशीधर जोशी चंदन रावत लक्ष्मण गैड़ जिला अनुसंधान प्रभारी महेश जोशी मंडलों के अध्यक्ष बलवंतसिंह हीरा सिंह दीवान सिंह देवेंद्र बिष्ट अमर सिंह सुरेश चंद आनंद सिंह मंडलों के महामंत्री भगवत बिष्ट पंकज पांडे अर्जुन बिष्ट चंदन बिष्ट हिमांशु अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे बैठक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई गई।