मौसम अपडेट प्रदेश में 18 तक बढेगा पारा 21 के बाद होगी बारिश

 

 

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। आज 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि इस बीच प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने उत्तराखंड के मौसम को लेकर कहा कि 18 अप्रैल की शाम से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और 21 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अगले 5 दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।