बागेश्वर में पैराग्लाइडिंग पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर गिरा मैदान में

0
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील में आयोजित हो रही उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व जिलाप्रशासन के तत्वावधान में पहली बार राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन के पहलेे दिन लोगों को पायलटों के अनूठे करतब देखने को मिले। इस दौरान क्षेत्रवासी कई अनचाहे पलों के गवाह भी बने।

 

 

 

 

प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहा एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर मैदान में गिर गया और बाल बाल बचा। एक अन्य पायलट ने भटककर वार्ड नंबर एक में खेत में लैंडिंग की। दरअसल प्रतियोगिता की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर था। जालेख की पहाड़ी से करतब दिखाते पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर मैदान लैंडिंग पॉइंट पर उतर रहे थे। इसी दौरान नैनीताल जनपद के भीमताल निवासी पायलट भुवन आर्या का ग्लाइडर मैदान पर लैंडिंग करते समय असंतुलित हो गया।

 

 

 

 

 

 

ग्लाइडर बलखाते हुए तेजी से नीचे की ओर आया और मैदान के बीच में बने सीमेंट की सतह पर गिर गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौजूद लोग तेजी से घायल पायलट की ओर हेलीकॉप्टर हेली पेड पर गए। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि पायलट ने सबको आश्वस्त किया कि उसे गंभीर चोट नहीं है। उसे सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया गया।
वहीं घायल पायलट का उपचार करने वालीं डॉ. अनुभा कुमार ने बताया कि पायलट को गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं था। कमर में हल्की चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

रिपोर्टर हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *