Breking फ्री में नहीं बिठाया झूले में तो कर दी मारपीट अब खायेंगे जेल की हवा

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

चेती मेले में झूले पर फ्री में बैठाने से मना करने पर दो युवकों ने अपने साथियों के साथ झूठा संचालक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्रतार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

 

 

 

आज आईटीआई थाने में खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि थापली चौरास टिहरी गढ़वाल निवासी आयुष मियां पुत्र रेवत सिंह ने बताया कि चेती मेला में झूले व सर्कल का टेंडर उसकी फर्म आयुष कंस्ट्रक्शन का है। सात अप्रैल की रात में चेती मेले में दो युवक सुखचैन सिंह और करन सिंह चरखि झूले में फ्री में बैठने की जिद करने लगे। जिस पर झूला चला रहे पाकबड़ा, मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद उवेश ने उनको मना कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

 

 

जिससे गुस्साए दोनों युवकों ने अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ उवेश के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर उसका सिर पर वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखचैन सिंह, दिनेश, विजय सिंह, रविन्द्र सिंह पुत्र फौजा सिंह, गुरदेव सिंह व बलदेव सिंह निवासीगण केला बनबारी बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी को गिरफ्रतार कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *