उत्तराखंड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता अन्तर राजियीय चोर गिरफ्तार एक करोड़ का माल किया बरामद।

 

 

उधम सिंह नगर जनपद पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है पुलिस ने इस गेंग के कब्जे से चोरी किए गए लगभग एक करोड़ के माल की बरामदगी भी की है। रुद्रपुर से झारखंड जा रहे थे 60 लाख कीमत के 250 टायरों को ट्रक सहित किया था चोरी अब चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

 

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

चोरो की तलाश में पुलिस टीम ने 4 राज्यों में दबिश दी और लगभग 800 CCTV केमरो की फुटेज भी खंगाली। जिसके बाद उधम सिंह नगर जनपद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा क्षेत्र से एक गोदाम से चोरी किए गए 60 लाख कीमत के 248 टायर बरामद किए हैं। उधम सिंह नगर जिले के एसपी मंजूनाथ टीसी ने रुद्रपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 60 लाख के टायर के साथ ही 40 लाख का ट्रक भी पुलिस ने किया बरामद कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक अमीर आलम और कंडक्टर बनने वाला शाने आलम सहित यूपी के अमरोहा से पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले तसब्वुर आलम को गिरफ्तार किया है।