अल्मोड़ा से बेहद दुःखद समाचार नवदुर्गा महोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर के मुख्य व्यवस्थापक शेर सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

*दुर्गामहोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के मुख्य व्यवस्थापक एंव राजकीय ठेकेदार शेर सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से छायी शोक की लहर*

 

 

 

अल्मोड़ा- दुर्गामहोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के मुख्य व्यवस्थापक एंव राजकीय ठेकेदार शेर सिंह बिष्ट का आज प्रातः 4 बजे एम्स दिल्ली में हुआ निधन। सरकार की आली निवासी श्री बिष्ट काफी नेकदिल इंसान थे। विगत मंगलवार को सर्दी जुखाम खाँसी एंव बुखार के कारण वह उपचार के लिए हल्द्वानी गये थे। वहाँ से उन्हें एम्स को रेफर कर दिया गया था, वहाँ उपचार के दॊरान उनका आकस्मिक निधन हो गया । उनका पार्थिव शरीर 4 बजे के आसपास उनके निवास स्थान सरकार की आली पँहुचेगा। कल प्रातः 7 बजे उनका पार्थिव शरीर बागेश्वर मोक्षधाम को ले जाया जायेगा,

 

 

 

 

 

 

जहाँ उनकी अंतेष्टि की जायेगी। अपने पीछे पत्नी ऒर दो लड्के एंव एक लड़की को रोता बिलखता छोड़ गये है। दुर्गामहोत्सव समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि शेर सिंह बिष्ट मददगार एंव बेहद नेकदिल ऒर कार्य के प्रति समर्पित इंसान थे।वह दुर्गामहोत्सव समिति के संस्थापक सदस्यों में रहे। उनके अचानक चले जाने से दुर्गामहोत्सव समिति एंव समाज के लिए बड़ी क्षति है।
उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, सभासद अमित साह मोनू, जीवन जोशी,सुनील कर्नाटक, नमित जोशी , विक्रम साह, हेमन्त पाण्डेय , विनय पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, महेन्द्र रावत, गगन पाण्डेय सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *