राष्ट्रीय सेवा योजना: राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबाँज की इकाई जूनियर हाईस्कूल धसपड़ में सात दिवसीय शिविर का हुआ आरंभ

अल्मोड़ा । राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबाँज,की एनएसएस इकाई के शिविर के दूसरे दिन का प्रारम्भ राजकीय जूनियर हाईस्कूल धसपड़ में सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीत के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन आज शुक्रवार से शुरू हुआ।

स्वयंसेवको ने स्कूल के प्रांगण और आस-पास की करी सफाई

प्रथम सदन के स्वयंसेवी कैलाश चन्द्र पाण्डेय ने प्रथम दिवस की आख्या प्रस्तुत की।मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। प्राचार्य द्वारा सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस के आदर्श वाक्य मैं नहीं तुमको जीवन में पालन करने का आह्वान किया ।तत्पश्चात स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के तहत स्वयसेवियों ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल धसपड़ प्रागण तथा आस-पास की साफ-सफाई की। इस विषय में ग्राम धसपड़ जाकर लोगो को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया।

स्वच्छता और स्वास्थ्य के विषय मे दी जानकारी

यह भी पढ़ें 👉 

बौद्धिक सत्र में सब जूनियर हाईस्कूल की प्राध्यापिका नीमा बिष्ट ने स्वयं सेवियों के जीवन में स्वच्छता व स्वास्थ्य का महत्त्व के विषय में बताया और अपने स्वास्थ्य जीवन शैली के लिये उपर्युक्त खान-पान की सलाह दी गयी। शाम को खाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। 
 कार्यक्रम  को आगे बढ़ाते हुए प्राध्यापिका नीमा बिष्ट ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य एवं सात दिवस में की जाने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  *छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और युवाओं की आवाज पर हमला: भूपेंद्र सिंह भोज* अल्मोड़ा। दिल्ली में अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कही। उन्होंने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने के लिए पुलिस की लाठियां चलानी चाहिए। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जिस देश में छात्र अपने भविष्य की चिंता लेकर संसद तक अपनी आवाज पहुंचाने जाते हैं, वहां उन्हें लाठियों से जवाब देना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। सरकार को यह समझना होगा कि छात्र देश का भविष्य हैं, अपराधी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, पारदर्शी परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य का भरोसा देने में विफल रही है। जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाते हैं, तो सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपनाती है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा छात्रों की परीक्षा संबंधी सभी मांगों पर केंद्र सरकार तत्काल संवाद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। संघर्ष जारी रहेगा और छात्रों के न्याय की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगी।

रिपोर्ट – रोशनी बिष्ट

Advertisement