यहाँ नशे के कारोबार पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

हल्द्वानी ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने नशे के कारोबार पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मिली है,

 

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि दो अलग अलग मामलों में जिसमे पुलिस ने हलद्वानी के बनभूलपुरा छेत्र से नशे के इंजेक्शन के साथ 3 लोगो को गिरफ्तार किया है तो वही हल्द्वानी एसओजी और टीपी नगर पुलिस के द्वारा 103 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि जो व्यक्ति मिलक से हल्द्वानी स्मैक को लेकर आ रहे हैं

 

जिसके लिए पुलिस ने बेल बाबा के पास चेकिंग अभियान चलाया जिसके चलते दो व्यक्तियों की मिलक से स्मैक लेकर आ रहे थे

 

 

पुलिस ने उन को पकड़ा पुलिस को देखते हुए उन लोगों ने भागने की कोशिश की वहीं पुलिस ने जब घेराबंदी की तो दोनों को पकड़ लिया मौके से पुलिस ने उनके पास से 130 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी कीमत लगभग 10 से 1200000 बताई जा रही है

 

 

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि अब पुलिस इनका अपराध इतिहास खंगाल रही है इससे पूर्व भी यह हल्द्वानी शहर में स्मैक की तस्करी कर चुके हैं

Advertisement