देहरादून:कांग्रेस अध्यक्ष ने खोला पहला मोर्चा कांग्रेस नेताओ के साथ रखा सांकेतिक मौन
देहरादून : कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में धार्मिक सद्भावना, सौहार्द बनाये रखने के लिए सर्व धर्म सद्भावना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के गेट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रार्थना सभा में मौजूद रहे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से 20 मिनट का सांकेतिक रूप से मौन रखा गया।
जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि देश और प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है और खास लोगों को टारगेट करते हुए राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जाता है
जबकि देश और उत्तराखंड की संस्कृति हमेशा से ऐसी रही है कि सर्व धर्म समभाव के साथ आपस में भाईचारा रहा है लेकिन अब खास मकसद के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है।