देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने फूंका कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला
देहरादून: उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने फूंका कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला
देहरादून: कांग्रेस पार्टी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आक्रामक हो गई है। दरअसल, उत्तराखंड के मंत्री गणेश जोशी मसूरी में एक कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली बता दिया।
जिसके बाद आज कांग्रेस की महिलाओं ने उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन कर, उनके इस बयानबाजी को लेकर माफी मांगने की मांग की है।
वही, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि यह बड़े अफसोस की बात है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और बुजुर्ग नेता गणेश जोशी अपोजिशन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी महिलाओं का कितना सम्मान करती है और सोनिया गांधी के खिलाफ ऐसे शब्द भाजपा नेताओं की मानसिकता को दर्शाते हैं।