घाटी में सुरक्षा बलों ने, 4 आतंकवादी को मुठभेड़ में किया ढेर

0
ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर : सुरक्षा बालों को बड़ी सफलता हाथ लगी है.जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी मारे गए हैं.

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से कहा, “शोपियां मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के अब तक चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं. तलाश अभी भी जारी है”.

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

घटना शोपियां के जैनापोरा इलाके की है. दरअसल, आतंकवादी जहां छिपे हुए थे, वहां सुरक्षा बल जैसे ही पहुंचे, वे भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए. जवाबी कार्रवाई पर मुठभेड़ शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *