किताब और यूनिफॉर्म खरीदने को नहीं बोल सकते प्राइवेट स्कूल, पंजाब सरकार का आदेश

0
ख़बर शेयर करें -

पंजाब में भगवंत मान की आप सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर डंडा चलाना शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार ने आर्डर जारी कर सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया है कि वो बच्चों के माता-पिता कि किसी खास दुकान से स्कूल की किताबें या यूनिफॉर्म लेने के लिए फोर्स नहीं कर सकते हैं।

 

आप सरकार ने पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों से कहा है कि वो इस नियम का सख्ती से पालन करें। पंजाब सरकार ने आर्डर में कहा है- पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों को उन दुकानों की लिस्ट जारी करनी होगी जहां से बच्चे किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकते हैं। ये लिस्ट जिला शिक्षा अधिकारी के पास भी भेजनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

जिला शिक्षा अधिकारी इन दुकानों पर टीम भेजकर जांच करवाएंगे। ये टीम किसी भी समय जाकर इन दुकानों को वेरिफाई करेगी कि यहां वो सामान मिल रहा है या नहीं। अगर पता चलता है कि स्कूल ने गलत नाम दे दिया है तो स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  आर्डर में ये भी लिखा है कि अगर स्कूल के यूनिफॉर्म के डिजाइन में कुछ चेंज किया जाता है तो पुराने बच्चों को नई ड्रेस खरीदने के लिए दो साल का समय देना होगा। तबतक पुरानी ड्रेस के साथ बच्चों को स्कूल में आने की इजाजत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

आप सरकार ने पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूलों को आर्डर की कॉपी भेज दी है। पंजाब के शिक्षा मत्री गुरमीत सिंह हायर पंजाब के प्राइवेट स्कूलों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं कि वो इन आदेशों का पालन कर रहे हैं या नहीं। जो स्कूल आप सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी टीम का गठन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *