यहाँ एक घर में दिए से लगी आग,सामान जलकर हुआ खाक
पौड़ी शहर के विकास मार्ग स्थित एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग की घटना सुबह 6 बजे हुई। आग की घटना का कारण प्रथम दृष्टया घर में रखे दिये से बताई जा रही है। फायर पुलिस ने करीब 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।
पौड़ी शहर के विकास मार्ग कॉलोनी स्थित एक महिला बीना देवी के घर में आग की घटना से अफरातफरी मच गई। जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की घटना की जानकारी कालोनी वासियों ने 112 में डायल कर फायर ब्रिगेड को दी।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना उन्हें कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई। इसके बाद अग्निशमन टीम के साथ मौके पर जाकर घर में लगी आग पर काबू पाया
उन्होंने बताया कि मकान घनी आबादी के बीच घिरा हुआ होने के चलते टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। घर के आस पास सड़क सुविधा नहीं होने के चलते फायरबउपकरणों की मदद से आग की काबू पाया। बताया जा रहा है घर में महीला अकेले रहती थी।