थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय जनता को साइबर क्राइम, यातायात नियमों, महिला सम्बंधी अपराधों आदि के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक

0
ख़बर शेयर करें -

थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय जनता को साइबर क्राइम, यातायात नियमों, महिला सम्बंधी अपराधों आदि  के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर श्री अमित श्रीवास्तव के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/कपकोट/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर चलाये जा रहे जन जागरुकता अभियान के तहत* *

थाना बैजनाथ में नियुक्त एच0सी0पी0 चंद्र प्रकाश बवाड़ी व महिला उ0नि0 विनीता बिष्ट द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गागरीगोल, मन्यूंड़ा में* आज दिनांकः *20.09.2022* को  स्थानीय/ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें उपस्थित लोगों को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानव तस्करी, नशे का प्रयोग ना करने,

यातायात नियमों का पालन करने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई *उपस्थित सभी को “उत्तराखण्ड पुलिस एप” की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए इस एप को डाउनलोड करने के लिए बताया गया* साथ ही
वर्तमान में बढ़ रहे *साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी देते हुए बताया गया कि जागरूकता और सतर्कता*

ही इन अपराधों से बचने का एक महत्वपूर्ण तरीका है।साइबर हैल्पलाइन नंबर- *1930,* पुलिस हेल्प लाइन न0- *112, 1090, 1098* आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान गाँव के बुजुर्ग लोगों से उनकी कुशलता के बारे में जानकारी ली गई साथ ही उपस्थित सभी को जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गए।*

  *उपस्थित सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए  जागरुक किया गया।*

ग्रामीणों/स्थानीय लोगों द्वारा इस तरह की जानकारी देकर जागरूक किए जाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

     रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *