अल्मोड़ा पुलिस के 6 हाईवे पेट्रोल वाहनों से होगी याता यात पर निगरानी

 

अल्मोड़ा: पुलिस मुख्यालय, देहरादून उत्तराखण्ड से अल्मोड़ा पुलिस को प्राप्त 06 हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को आज पुलिस लाईन अल्मोड़ा में

 

प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात ओशीन जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर किया गया रवाना। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल के कार्यों तथा उनके निर्धारित मार्गों के बारे में में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल 02 शिफ्ट में कार्य करेंगी तथा जनता की सुविधा हेतु 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

राजमार्गो/अन्य मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, अपराध तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के 24 घंटे हाईवे पर नियुक्त होने पर पुलिस के रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी, जिससे जनपद पुलिस के कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी साथ ही जनता लाभान्वित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

इस अवसर पर उ0नि0 दामोदर कापड़ी, उ0नि0 हर्ष सिंह नेगी, एसआईएमटी कुशल सिंह सहित हाईवे पेट्रौल में नियुक्त अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।