उत्तराखंड में UKSSSE धांधली की 18वीं गिरफ्तारी , राजनीति से जुड़ रहे तार

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

अब तक अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने उन लोगों का गिरफ्तार किया था जो पेपर को लीक करने में सीधे तौर पर शामिल थे ।

 

 

 

वहीं यह शक भी था कि भीतरी मदद के बिना इस पेपर को लीक करना मुमकिन नहीं था लेकिन एसटीएफ की 18वीं गिरफ्तारी राजनैतिक दलों को भी इस मामले में घसीट रही है

 

 

 

आपको बता दें उत्तरकाशी के मोरी जिले के भाजपा जिलापंचायत सदस्य हाकम सिंह को इस धांधली की 18वीं गिरफ्तारी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है । वहीं हाकम सिंह का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी कांग्रेस के दबाव में आकर की गई है

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

वहीं देखा जाए तो प्रदेश में 2017 से ही भाजपा की सरकार है और गिरफ्तार होने वाला अभियुक्त भी भाजपा का जिला पंचायत सदस्य है ऐसे में इस बयान पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल साबित होता है ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में काफी सारे ऐसे लोग हैं जो राजनीति से जुड़े हुए हैं , जो लिस्ट एसटीएफ के हाथ लगी है उसमे कई ऐसे ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि हैं जो या तो स्वयं या उनके परिजन नौकरी पा चुके हैं जिसकी एसटीएफ जांच कर रहा है, इस मामले में जिसकी भी संलिप्ता पाई जाएगी उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *