नैनीताल में ‘नो हॉर्किंग’: मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं; रूसी बाईपास बनेगा मॉडर्न पार्किंग हब

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में ‘नो हॉर्किंग’: मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं; रूसी बाईपास बनेगा मॉडर्न पार्किंग हब

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल बैठक संपन्न हुई। बैठक में नैनीताल को ध्वनि प्रदूषण मुक्त और जाम मुक्त बनाने के लिए कई कड़े और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध No Honking Zone नैनीताल की प्रसिद्ध मॉल रोड पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। मॉल रोड पर शांत वातावरण बनाए रखना ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक शांति से प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकें।

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंडलायुक्त ने इस नियम का सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। रूसी बाईपास बनेगा हाईटेक पार्किंग हब
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रूसी बाईपास को एक बड़ी और आधुनिक पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा।
जिलाधिकारी नैनीताल जल्द ही निर्माण एजेंसी का चयन कर  विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सहित पर्वतीय जिलों से चिकित्सकों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात- विधायक मनोज तिवारी*

इस मॉडर्न पार्किंग में पर्यटकों और ड्राइवरों के लिए शौचालय, पेयजल, बिजली, दुकानें और CCTV सर्विलांस जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
झील के चारों ओर ‘नो-पार्किंग’ व्यवस्था
नैनीताल झील के आसपास ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए *तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड* तक के पूरे क्षेत्र को कड़ाई से ‘नो-पार्किंग जोन’ घोषित कर दिया गया है। पुलिस को यहां अवैध पार्किंग पर तत्काल एक्शन लेने को कहा गया है।

बिना फिटनेस वाले वाहनों और ‘डग्गामार’ टैक्सियों पर सर्जिकल स्ट्राइक
सड़क सुरक्षा से बिना किसी समझौते के परिवहन और पुलिस विभाग को दो विशेष निर्देश दिए गए हैं:
अनफिट वाहन होंगे सीज:सड़कों पर बिना वैध फिटनेस के दौड़ने वाले किसी भी सरकारी या निजी वाहन को तुरंत सीज किया जाएगा। इसके लिए निरंतर विशेष अभियान चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कोसी बैराज पहुंचे जिलाधिकारी, पेयजल आपूर्ति को शत-प्रतिशत बहाल करने के दिए कड़े निर्देश

निजी वाहनों से कमर्शियल काम बंद: वाइट प्लेट (निजी) वाहनों का इस्तेमाल अवैध रूप से टैक्सी के रूप में करने वालों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। “माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हमारी प्राथमिकता है। सभी विभाग तय समयसीमा के भीतर इन निर्णयों को धरातल पर उतारें ताकि नैनीताल की यातायात व्यवस्था सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बन सके।”

दीपक रावत, मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री

 बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

आयुक्त सभागार में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती , जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल*, एसएसपी *डॉ. मंजूनाथ टीसी*, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार, आरटीओ गुरदेव सिंह सहित टैक्सी यूनियन व स्थानीय जनप्रतिनिधि (दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, दीपक मटियाली, रमेश जोशी आदि) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *