अल्मोड़ा जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, बंदियों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, बंदियों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

 

 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मागदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा जिला कारागार, अल्मोड़ा में जेल समीक्षा दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया व बंदियों को उनके अधिकार, पैरोल और प्ली बार्गेनिंग भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, आदि विषयों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा सभी बंदियों की समस्याओं को सुना गया तथा कतिपय बंदियों को विधिक सहायता हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि बंदी को अपने मामले में पैरवी हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के दौरे के बाद चमका 'आदि कैलाश', 6 साल में 300 से 52 हजार पहुंची यात्रियों की संख्या

 

 

 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा जिला कारागार में स्थित बैरकों, रसोईघर, खाद्य समाग्री व चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात् सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा जिला कारागार व बन्दी’परिजन मुलाकात क्षेत्र में स्थित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी अधिकार मित्र नीता नेगी,कडा़कोटी व जेल अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *