ख़बर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड पुलिस में चमोली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रूड़की के लिब्बरहेड़ी
ग्राम निवासी स्नेहा ने इंटरनेशनल गेम कुराश में सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है।

 

 

 

आपको बता दें कि रूड़की के लिब्बरहेड़ी गाँव निवासी एक परिवार खेल में देश का नाम रोशन कर रहा है जहां एक तरफ पति शुभम लोहान जुडो में नेशनल चैंपियन रहे हैं वहीं अब उनकी पत्नी स्नेहा लोहान ने कुराश खेल में महारथ हासिल की है और हाल में ही महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कुराश खेल में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

 

इस खेल में 60 देशो की टीम ने भाग लिया था जिसमे स्नेहा लोहान ने कुराश में सिल्वर मैडल जीत कर देश का नाम रोशन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नि देश के लिए सेवा भी दे रहे है जहाँ पति बी.एस.एफ दिल्ली में तैनात हैं वहीं पत्नी उत्तराखंड के चमोली में सब इंस्पेक्टर के पद पर देश की सेवा कर रही है।

 

 

 

 

 

 

शुभम के अनुसार वह जब पाँच साल के थे तभी से खेल के प्रति उनका रुझान रहा था वही उनकी बहन पिता और भाई भी खेलों में अपना समय देते आ रहे है और सब जुडो में महारथ हासिल कर चुके है। वहीं स्नेहा की ससुराल में तो सब खिलाड़ी है ही वही उनके मायके में भी उनकी बहन भी खिलाड़ी रह चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

 

स्नेहा का कहना है कि आजकल अगर खुद को तंदुरुस्त रखना है औऱ साथ ही देश का नाम रोशन करना है तो मोबाईल जैसी चीज़ों में समय व्यर्थ ना करके खेलों की तरफ ध्यान आकर्षित करना बेहतर है।दोनों खिलाड़ियों की इच्छा एशियन गेम में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की है।वहीं स्नेहा ने अपनी इन उपलब्धि का श्रेय डीजीपी उत्तराखंड व अपने परिवार को दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *