जंगल में पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरी महिला,हालत गंभीर

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। पशुओं के लिए चारा लाने जंगल गई एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। भैंसियाछाना विकासखंड के बिलवाल गांव निवासी बिंदी देवी 28 वर्ष सोमवार की सुबह पास ही के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं।

मेडिकल काॅलेज होने के बाद भी मरीजों को करना पड़ रहा है रेफर

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

पेड़ पर पत्ती तोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेस अस्पताल में डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से परिजनों में आक्रोश नजर आया। घायल महिला के पति मनोज सिंह ने बताया कि यहां पहुंचने पर उन्हें घायल को आपातकालीन कक्ष तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिली। मेडिकल काॅलेज होने के बाद भी मरीजों को यहां से रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *