ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। देहरादून में दूसरे दिन शनिवार को भी सामान्य तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते दिनभर ठिठुरन रही।

🌸हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार शाम तक जारी रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में देहरादून में 10.2 एमएम बारिश हुई। जबकि सबसे अधिक बारिश नई टिहरी में 23.2 एमएम दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

यही वजह रही कि यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री की कमी के साथ 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज (रविवार) से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि 29 दिसंबर को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के छात्र पहुंचे आंचल डेयरी, जाना दूध पाश्चुरीकरण और खाद्य सुरक्षा का वैज्ञानिक आधार

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही बारिश रही और कोहरा रहा अल्मोड़ा जिले में आज घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा और वर्षा रहेगी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हम बात की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *