Weather Update :मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क,पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में बदल सकता है मौसम का मिजाज

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदलने लगा है। बद्रीनाथ और केदारनाथ, यमुनोत्री समेत तमाम चोटियों देर शाम हल्का हिमपात हुआ।

जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले दो दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। जबकि, निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विराट हिंदू सम्मेलन 2026: टाटिक और फालसीमा बनीं उप-बस्तियां, 22 फरवरी को सिमकिनी मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब

💠खिली थी चटख धूप

मंगलवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में पारे में तेजी से इजाफा हुआ और मंगलवार को इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

💠मौसम ने बदली करवट, हुई बर्फबारी

उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। देर शाम चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हो गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नकल करने या कराने पर होगी कठोर कार्रवाई

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

विषय मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में बादल छाएंगे तेज हवाएं चलेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *