Weather Update :मौसम विभाग ने दी अगले 2 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, 5 जिलों में रहेंगे स्कूल बंद

ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

💠वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News:सितारगंज तहसील में विजिलेंस की कार्रवाई पर बवाल: कर्मियों ने मुख्य गेट बंद कर टीम को बनाया बंधक, 24 घंटे से हाईवोल्टेज ड्रामा

उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। साथ ही भूस्खल की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

पांच जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

💠बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, टिहरी, देहरादून , बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त बुधवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अनाहत सिंह ने रचा इतिहास: बनीं वर्ल्ड जूनियर स्क्वाश चैंपियन, तोड़ा मिस्र का 15 साल का वर्चस्व!

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा में सुबह से बारिश रही दिन में आसमान बादलों से घिरा रहा लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली, अल्मोड़ा में आज भारी बारिश की संभावना है.