Weather Update:मौसम विभाग द्वारा इन जिलों में किया गया बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दून समेत पांच जिलों में शुक्रवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बारिश और गर्जना का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के लिए ₹20 करोड़ के राज्यांश अनुदान को दी मंजूरी; चम्पावत के परिवारों को भी मिलेगा सीधा लाभ

जबकि, अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इससे बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हो रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश न होने से मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को खूब सता रही है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  जब चलती ट्रेन के AC कोच में यात्री ने जलाई धूप-अगरबत्ती और दीपक, सह-यात्री की समझदारी से टला बड़ा हादसा

💠अल्मोड़ा जिले में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा समेत क्षेत्र में आंशिक बादल जाएंगे वर्षा की संभावना है.