उत्तराखंड मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक कई जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

इसके अलावा बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.

19 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. बिजली गिरने का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

18 अप्रैल को देहरादून टिहरी उत्तरकाशी पौड़ी रुद्रप्रयाग और चमोली में 30 किलोमीटर से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में विभाग ने लोगों को निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

🌸सावधानियां:

ऊंची जगहों से बचें: खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान ऊंची जगहों पर जाने से बचें

पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें: पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, क्योंकि तेज हवाओं में ये गिर सकते हैं

पहाड़ी रास्तों पर सावधानी: पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि तेज हवाओं में पत्थर या पेड़ गिर सकते हैं

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

फसलों की सुरक्षा: तेज हवाओं से बागवानी और अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है, इसलिए किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए

इसके अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश-ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप और बादल का रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा हल्की वर्षा होने की संभावना है।