Weather Update :आज राज्य के आठ जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना,तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया गया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

💠कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए 2 साल की सरकारी सेवा अनिवार्य करने की तैयारी, भेजा गया प्रस्ताव

वहीं देहरादून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। उधर, बुधवार को देहरादून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दोपहर करीब दो बजे क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में आधा घंटा तक तेज बारिश हुई। वहीं राजपुर क्षेत्र में तीन बजे के आसपास बारिश की बौछारें पड़ी। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त मिहिर टम्टा गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही रहेगी सायंकाल कई स्थानो में हल्की वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *