ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई।

💠वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला।

यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि आधे घंटे से यहां पर तेज बारिश हो रही है। बारिश में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। उधर, जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे श्रद्धालुओं को रास्ते में फिसलन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेजों में अब स्वास्थ्य सेवाओं का 'मानवीय चेहरा' बनेंगे सोशल वेलफेयर ऑफिसर; सरकार ने सौंपी बड़ी प्रबंधकीय और नीतिगत जिम्मेदारियां

💠पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार 

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 14 मार्च को सजेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से निपटाएं मुकदमे और पाएं कोर्ट फीस वापस

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से चटक धूप खिली रही परंतु दोपहर बाद मौसम ने करवट ली अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है धूप भी खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *