Weather Update:मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी,बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। जबकि, दून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। यहां पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:CM धामी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, 'देवभूमि' के विकास पर लिया मार्गदर्शन

वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दून में बुधवार को अधिकतम अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षदों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की पहल,स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *