ख़बर शेयर करें -

उत्तर भारत में शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम ठंडा बना रहा। पहाड़ों में जहां हल्का हिमपात हुआ है। वहीं, दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है।

💠अगले 48 घंटे में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में ओलावृष्टि व वर्षा के साथ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में मानसून का कहर: 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में रास्ते बंद और ठिठुरन बढ़ी

💠उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हिमपात

उत्तराखंड के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में रविवार को वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है।

विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 4000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रात्रि में मजखाली में वाहन चेंकिग के दौरान बिना रॉयल्टी पत्थर से भरे 02 डम्परों को अवैध खनन में रानीखेत पुलिस ने किया सीज

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा धूप खीली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे दोपहर बाद तेज हवाए चलेंगी वर्षा के भी आसार बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *