Weather Update :उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी, कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अभी सर्दी और सताएगी। मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। जो कि आगे भी ऐसा ही रहने की संभावना है। शुष्क मौसम के बीच कड़ाके की ठंड जारी है।

उत्तराखंड मौसम विभाग केंद्र के अनुसार विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून में हल्का मध्य कोहरा छाया रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में 1 से 2 डिग्री बढ़ाने की संभावना है लेकिन ज्यादातर तापमान में कमी बनी रहेगी।

पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आगामी 25 जनवरी तक उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:क्वारब बाईपास पर 8 और 9 सितंबर को भारी वाहनों और बसों की आवाजाही बंद, डीएम अंशुल सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का तापमान सामान्य के करीब है जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तापमान लगातार गिरा है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है जिससे शीत दिवस की स्थिति है।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और फिलहाल इस ठंड से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में भी कोहरा छाने की वजह से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे की वजह से परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:पर्वतीय खेती होगी आसान: अल्मोड़ा के गांवों में विवेक मंडुवा और धान थ्रेशर की आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन

कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने भी रद्द हो रही हैं। बाहर से आने वाली उड़ाने देरी से पहुंच रही हैं। कई स्थानों पर कोहरे के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ बना रहा और धूप खिली रही जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम कड़ाके की ठंड रहेगी घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *