उत्तराखंड में बारिश की स्थिति को लेकर हाल ही में ताजा अपडेट आया है। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, और 12 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। पौड़ी, चमोली, और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान मानसून सीजन में बागेश्वर जिले में सामान्य से 220% अधिक, चमोली में 68%, पौड़ी गढ़वाल में 43%, और देहरादून में 19% अधिक बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में भव्य 'गोल्ज्यू महोत्सव' का आयोजन, 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा सांस्कृतिक मंच

आज देवभूमि के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है, जबकि रविवार को यूएसनगर और हरिद्वार को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश हो सकती है।

हालिया बारिश के चलते कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। कालसी-चकराता मार्ग पर मलबा आ जाने से यातायात दो घंटे तक बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चकराता और अन्य क्षेत्रों में भी कई मोटर मार्ग बंद रहे, मगर लोक निर्माण विभाग ने जागड़ा पर्व के मद्देनजर मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों को प्राथमिकता पर खुलवाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें 👉  तिलपात्र एवं हवन के साथ कर्नाटक खोला की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य समापन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे और दिन में बारिश रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वही मध्यम हवा भी चलेंगी देर साय कुछ क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्ष की संभावना है।

Advertisement