Weather Update :मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट किया गया जारी,अगले 24-48 घंटे सतर्क रहने की दी गई चेतावनी

0
ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24-48 घंटे सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड के कुमाऊं में ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गढ़वाल के अधिकांश जिलों और राजधानी देहरादून में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक-वैभव पांडे*

प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:हल्द्वानी में डबल मर्डर से दहशत: गल्ला मंडी के पास युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खीली रही,अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे कई स्थानों पर माध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *