ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में बारिश और तेज हवाओं से जन-जीवन पर असर नजर आया। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत हरिद्वार व उधमसिंहनगर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है जबकि देहरादनू, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश संभावना व्यक्त की है। राज्य के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेजी से हवाओं के चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अपराह्न बाद बादल छाए रहे और बारिश रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *