उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है।

दून में इन दिनों सुबह कोहरे के कारण दृश्यता पांच सौ मीटर ही रह गई है। इसके साथ ही दिन में चटख धूप खिलने से पारे में वृद्धि दर्ज की गई है। दून का अधिकतम तापमान में बीते 10 वर्ष में चौथी बार 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, छह और सात जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में दस्तक देने के साथ ही वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

🌸सुबह बिछी रही धुंध और कोहरे की चादर

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देहरादून में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सिम बॉक्स से चल रहा था ठगी और ब्लैकमेलिंग का खेल

दून में शुक्रवार को सुबह धुंध और कोहरे की चादर बिछी रही। जिससे दृश्यता घट गई और खुले क्षेत्रों में 500 मीटर दूरी से भी कम दृश्यता रही। हालांकि, इसके बाद आसमान साफ हो गया और चटख धूप खिली। दोपहर में चटख धूप खिली और ठंड से राहत रही।

हालांकि, दिन में तापमान में अचानक वृद्धि हुई और यह गुरुवार के अधिकतम तापमान से चार और सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह बीते 10 वर्ष में चौथी बार है कि जनवरी में दून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक गया हो। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज और कल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की आशंका है। इसके बाद सोमवार से मौसम करवट बदल सकता है। चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। जिससे पारे में भी गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

🌸शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 26.4, 8.3

ऊधमसिंह नगर, 20.5, 9.8

मुक्तेश्वर, 22.1, 8.0

नई टिहरी, 21.0, 9.5

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा सुबह के समय कोहरा छा सकता है सुबह शाम ठंड रहेगी।