Weather Update :पर्वतीय व मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड,मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

27 को बारिश होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते पर्वतीय व मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ेगी।

प्रदेशभर में अगले सप्ताह मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठंड भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 27 को बारिश होने के साथ तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते पर्वतीय व मैदानी इलाकों में अचानक ठंड बढ़ेगी।

💠इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:डोटियाल गांव में किसानों को मिला सोयाबीन से टोफू निर्माण और आधुनिक कृषि यंत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *