उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। तापमान में इजाफा हो रहा है और दिन में गर्मी की चुभन बढ़ रही है। वहीं, हल्द्वानी में तापमान एक दिन में दो डिग्री बढ़कर बृहस्पतिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।

यह पिछले 17 वर्षों में 27 मार्च को सर्वाधिक रहा। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्म हवा चलती रही। यही नहीं दोपहर तक रुक-रुककर धूल भरी आंधी चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में अब लगातार बढ़त दर्ज होती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

बृहस्पतिवार की सुबह से ही तापमान में गर्मी रही। चटख धूप के बीच गर्म हवाएं चल रही थी और बीच-बीच में धूल भरी आंधी लोगों की परेशानी का सबब बन रही थी। एकाएक बढ़ी गर्मी से हर कोई परेशान नजर आ रहा था। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 34.6 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान दो डिग्री बढ़कर 36.6 तक पहुंच गया।

डॉ. सिंह ने बताया कि मुक्तेश्वर का तापमान भी चार डिग्री बढ़कर अधिकतम 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.2 डिग्री पर पहुंच गया है। नैनीताल के तापमान में आठ डिग्री की बढ़त रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल 26 मार्च को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था, जबकि इसी तारीख इस वर्ष तापमान बढ़कर अधिकतम 26 और न्यूनतम 17 डिग्री पर रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: NH घाट (मुना बैंड) के सुधारीकरण को ₹33.47 करोड़ स्वीकृत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का जताया आभार

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।