ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 19 जून 2025: उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक 2 से 3 दिन में मॉनसून दस्‍तक दे सकता है। आज पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं।

देहरादून में भी बारिश के दौर हो सकते हैं। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों बादल मंडरा रहे हैं और हल्की से मध्यम बारिश का क्रम भी बना हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान सामान्य से कम हो गया है जिससे गर्मी से भी कुछ हद तक राहत मिली है।

बुधवार को देहरादून में सुबह से धूप खिली रही और उमसभरी गर्मी ने बेहाल करके रखा। वहीं दोपहर के बाद बादल छा गए और देर शाम बौछारों के दो से तीन दौर हुए। मूसलाधार बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब भोजन से पहले 'भोजन मंत्र' अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

देहरादून में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बौछारें भी पड़ने की संभावना है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर पहाड़ों में भी बादल मंडरा रहे हैं और बौछारों का क्रम बना हुआ है जिसके चलते तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल उमस बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कुमाऊं की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि: एसएसजे मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में ईईजी मशीन स्थापित

देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और बौछार के दौर हो सकते हैं। वहीं चारधाम में भी हल्की बारिश के एक से दो दौर होने का अनुमान है। साथ ही अगले दो से तीन दिन में उत्तराखंड में मॉनसून के दस्तक देने की भी संभावना है। उत्तर भारत में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है। वहीं झमाझम बारिश के साथ जल्दी उत्तराखंड में मॉनसून का प्रभाव दिख सकता है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे। अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा बारिश की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *