Weather Update :मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में सर्दी का सितम रहेगा जारी,शुष्क मौसम के बीच तापमान में गिरावट के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

दून समेत उत्तराखंड में मैदानी जिलों में शीत दिवस की स्थिति है। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। पारा लुढ़कने और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है।

पहाड़ों में भी पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में सर्दी का सितम जारी रहेगा। साथ ही शुष्क मौसम के बीच तापमान में गिरावट के आसार हैं।

💠ठंड से जनजीवन बेहाल

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्र शीत दिवस की मार झेल रहे हैं। अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की फौरी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत दिवस की स्थिति बनने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।

💠शीत दिवस की चेतावनी जारी

शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 19.6, 7.0 ऊधम सिंह नगर, 12.2, 4.4 मुक्तेश्वर, 17.5, 2.8 नई टिहरी, 17.2, 4.4 ऐसी परिस्थिति में होता है शीत दिवस सर्दियों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है, तो शीत दिवस की स्थिति बन जाती है। अधिकतम तापमान में यह गिरावट 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर अत्यंत शीत दिवस की चेतावनी जारी की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:धामी सरकार में विकास की नई उड़ान, रोजगार, स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़कों पर ऐतिहासिक काम बिट्टू कर्नाटक

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार जिले में दिनभर धूप खिली रही। जिससे लोगों को राहत मिली। इन दिनों पर्वतीय जिलों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा सुबह घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *